हरिद्वार – धर्म नगरी हरिद्वार में महाकुंभ मेले का दूसरा शाही स्नान चल रहा है लेकिन शाही स्नान करने से पहले ही बड़ा अखाड़ा उदासीन के साधु संत नाराज हो गए हैं। बड़ा अखाड़ा के अध्यक्ष श्री महंत महेश्वर दास का कहना है कि उनका समय पूरा हो गया है लेकिन फिर भी प्रशासन उन्हें जाने नहीं दे रहा है प्रशासन की गलती है कि उन्होंने अभी तक घाट खाली नहीं कराए और ना ही उनके साईं यात्रा मार्ग को भी खाली कराया है यह व्यवस्था प्रशासन को पहले करनी चाहिए थी उन्हें इससे पहले भी एक घंटा पहले रास्ते में रोक दिया था और अब फिर से उन्हें रोक दिया गया है। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द गंगा घाट को खाली करा जाए और पेशवाई मार्ग से दूसरे अखाड़े जो निकल रहे हैं उन्हें अपने सारे भेजा जाए। गौरतलब है कि अभी तक भी बैरागी अखाड़ों के साधु संत स्नान कर रहे हैं जिसके चलते टकराव की स्थिति ना बने प्रशासन में श्री बड़ा अखाड़ा उदासीन के साधु-संतों को स्नान करने में देरी करने के लिए रास्ते में रोका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *