देहरादून – उत्तराखंड मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नवरात्र, रमजान और विवाह समारोहों को देखते हुए प्रदेश के लोगों को थोड़ी राहत देते हुए रात्रि कर्फ्यू को रात 10 बजे से बढ़ा कर रात्रि 10:30 बजे से लागू करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री का यह आदेश प्रदेश के उन्हीं स्थानो के लिये है जहां कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर पहले से रात्रि कर्फ्यू लागू है। 


मुख्यमंत्री ने प्रदेश केे लोगों से अपील भी की कि कोरोना से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन करें। प्रदेश के तमाम अधिकारियों को आदेश दिया है कि कोविड से सम्बंधित नियमों का कड़ाई से पालन कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *