लक्सर (हरिद्वार) – हरिद्वार जिले में एक व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दो युवकों द्वारा एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटा जा रहा है। किसी ने मारपीट का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो लक्सर-रुड़की मार्ग स्थित लंढोरा क्षेत्र का बताया जा रहा है, हालाकिं हम जगह की पुुष्टि नहीं करते है। जिसमें दो युवक लाठी-डंडों से एक व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि बड़ी संख्या में आसपास से वाहन गुजर रहे हैं और कुछ राहगीर भी खड़े तमाशा देख है। लेकिन बेखौफ दोनों युवक ताबड़तोड़ लाठियां बरसा रहे हैं। लाठी डंडे से व्यक्ति लहूलुहान हो गया और साफ देखा जा रहा है कि वह अपने आप को बचाने का भरसक प्रयास कर रहा है लेकिन दोनों युवक बेल्ट और लाठी डंडे से लगातार वार करते दिख रहे हैं। बुरी तरह घायल होने के बाद कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को छुड़ाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *