हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में हिन्दू नववर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। अखंड परशुराम अखाड़ा, विश्व हिंदू परिषद समेत हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने हरिद्वार के परशुराम चौक पर पूजा अर्चना कर देश मे कोरोना मुक्ति की कामना की। कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने भी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने परशुराम चौक का उदघाटन भी किया।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध बड़ा संघर्ष किया था, आज भी देश मे लोगो पर अन्याय और अत्याचार हो रहे है इसलिए उनके द्वारा प्रशस्त किये गए मार्ग पर चलने की परम आवश्यकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि 14 तारीख को होने वाला शाही स्नान सकुशल संपन्न हो इसलिए स्नान करने वाले सभी श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। उन्हें जहां कहीं भी गंगा घाट दिखाई दे वहीं पर स्नान कर ले। एक ही स्थान पर जाने की चेष्टा ना करें।

वही श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने देशवासियों को हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि आज समाज मे युवा पीढ़ी अपने धर्म संस्कृति को जानने की बजाय गलत राह पर चल रही है। आवश्यता है कि युवा पीढ़ी भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चले और देश की तरक्की में योगदान दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *