देहरादून – देश के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार में कुम्भ चल रहा है जिसके मद्देनज़र हज़ारों लोग दूसरे प्रदेशों से कुंभ में पहुंच रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं के साथ आम लोगो से भी कोविड नियमो का पालन करने की अपील की और डीजीपी अशोक कुमार के कड़ी करवाई के आदेश के बावजूद लोग लापरवाह दिख रहे हैं, जिससे न सिर्फ वह संक्रमित हो रहे हैं बल्कि दूसरों को भी संक्रमित कर रहे हैं।अशोक कुमार ने साफ तौर पर कहा था कि नियमो का पालन न करने पर उत्तराखंड पुलिस अपने तरीके से पालन करवाएगी।

गौरतलब है कि प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,12,071 लाख पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1925 नए मामले सामने आए हैं और 13 लोग कोरोना से जंग हार गए। जबकि अब तक 1780 लोग प्रदेश में कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं।

सरकार ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिय जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है, लेकिन फिर भी कई खास और आम लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं, यही वजह है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए कई जगह नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन हालात दिनप्रतिदिन बिगड़ रहे हैं, आम लोगों के सहयोग के बिना कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकती है। अगर हालात जल्दी न सुधरे तो पुलिस को सख़्ती से साथ नियमो का पालन करवाते हुए कार्रवाई करनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *