हरिद्वार – बीजेपी जिला कार्यालय हरिद्वार पर बाबा साहब भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने बताया कि बाबा साहब अद्वितीय प्रतिभा, मनीषी, विद्वान, दार्शनिक, समाजसेवी एवं उच्च व्यक्तित्व के धनी थे। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महू में हुआ था। डॉक्टर अंबेडकर ने अमेरिका में एक सेमिनार में भारतीय जाति विभाजन पर अपना मशहूर शोध पत्र पढ़ा जिसमें उनके व्यक्तित्व की सर्वत्र प्रशंसा हुई 26 नवंबर 1949 को डॉ आंबेडकर द्वारा रचित (अनुच्छेद 315 ) पारित किया गया। बाबा साहब को मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। डॉक्टर अंबेडकर का लक्ष्य सामाजिक असमानता दूर करके दलितों के मानव अधिकार की प्रतिष्ठा करना था। डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान ने बताया की हमारी प्रदेश एवं केंद्र की सरकार डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर लोक कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के लिए लगातार कार्य कर रही है। केंद्र की सरकार हो या प्रदेश सरकार हो सभी की योजनाओं का केंद्र बिंदु डॉ आंबेडकर की नीतियों के आधार पर ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा हम सभी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर देश और समाज के लिए उत्कृष्ट योगदान देने का काम करना चाहिए, आज जयंती पर यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी। इस अवसर पर जिला मंत्री आशु चौधरी जिला कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहित वर्मा ,ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल, अर्जुन मुखिया, मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा, महिपाल चौहान, संजय बिष्ट, रवि कुमार आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *