लखनऊ – यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय के कई कर्मचारी और अधिकारी पहले ही कोरोना पोजेटिव आ चुके हैं। उनके सम्पर्क में आने के बाद से मुख्यमंत्री ने खुद को आइसोलेशन में रखा था। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुद कोरोना रिपोर्ट पोजेटिव आने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि यूपी में कोरोना संक्रमण बहुत तेज़ी से फैल रहा है, रोजाना हज़ारों लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं, लखनऊ में ओर भी ज्यादा हालात खराब नज़र आ रहे हैं।

