हरिद्वार – भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम आज हरिद्वार पहुंचे। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। हरिद्वार में ही रात्रि प्रवास करेंगे। गौरतलब है कि 15 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम हरिद्वार से सल्ट विधानसभा के उपचुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे।

