ब्यूरो रिपोर्ट
देहरादून – सल्ट विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की दोनों बड़ी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत छोंक दी है। मतदान से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी योगेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई बड़े नेता कांग्रेस प्रतियासी गंगा पंचोली के लिए वोट मांग चुके हैं, कई बड़े नेताओं ने सल्ट में डेरा डाला हुआ है, कांग्रेस का दावा है कि सल्ट की जनता बीजेपी को महंगाई, बेरोजगारी और प्रदेश की बदहाल स्थिति को देखते हुए कांग्रेस को विजयी बनाएगी।
वहीं बीजेपी ने भी इस सीट को जितने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी के कई बड़े नेता लगातार सल्ट का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड बीजेपी प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून से सल्ट चुनाव प्रचार के लिए प्रस्थान किया। 17 अप्रैल को अपने वोट से सल्ट की जनता तय करेगी की उनका प्रतिनिधित्व किसके हाँथ में होगा।
फिलहाल दोनों ही पार्टियों ने इस सीट को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ दिया है। यहीं वजह है की एक सीट पर हो रहे उप चुनाव में दोनों ही पार्टियों ने अपना पूरा दम खम लगा दिया।

