लक्सर (हरिद्वार) – हरिद्वार में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे है। जिले में आज 629 कोरोना के नए मामले सामने आए है। लक्सर के गोवर्धनपुर गॉंव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में पढ़ने वाली 9 छात्राओं में कोरोना की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया। इसके साथ ही विद्यालय में तैनात 2 कर्मचारियों को भी कोरोना की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुँची और पॉजिटिव आई छात्राओं व कर्मचारियों की कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू की। विद्यालय के आसपास पूरे क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। वही आसपास रहने और इनके संपर्क में आये लोगो की टेस्टिंग भी की जा रही है। लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सभी छात्राओं और दोनो कर्मचारियों को विद्यालय में क़वारन्टीन कर दिया है, वही स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उनका इलाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *