देहरादून – उत्तराखंड सरकार ने राज्य में एक बार फिर से नाईट कर्फ्यू लगा दिया है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए तीरथ सरकार ने यह फैसला लिया है। अब राज्य में रात्रि 10:30 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक नाईट कर्फ्यू जारी रहेगा।
वही इसके साथ सरकार ने राज्य में सभी शैक्षणिक संस्थान 15 मई तक बंद रखने का भी फैसला लिया है। अब सिनेमा हॉल, मॉल, स्पा और जिम भी 50% क्षमता के साथ संचालित हो सकेंगे।
साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के वाहन 50% यात्रियों के साथ चलाने की गाइड लाइन तय की गई है। वही केंद्र सरकार की एसओपी और राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन कुम्भ मेला क्षेत्र में प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *