हरिद्वार – करोना के बढ़ते मामलों ने कुम्भ में साधु संतों की भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। देश के साथ हरिद्वार में भी लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले को देखते हुए कुम्भ मेले की समापन की घोषणा संतों ने की है। निरंजनी अखाड़े ने हरिद्वार महाकुंभ मेले के समाप्ति की घोषणा कर दी है। निरंजनी अखाड़े के सचिव रविंदपुरी महाराज ने 17 अप्रैल को कुम्भ समाप्ति की घोषणा कर दी। रविंदपुरी महाराज ने कहा कि उनके अखाड़े के साधु संतों ने कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखकर फैसला लिया है कि वो अपने अखाड़े के मेला समाप्त कर देंगे। 17 अप्रैल को उनके साधु संतों की रवानगी हो जाएगी। हालाँकि उन्होंने ये भी कहा कि ये फैसला अखाड़ा परिषद का नही बल्कि उनके अखाड़े का स्वम् है बाकी अन्य कई अखाड़े भी कुम्भ मेले का जल्दी समापन करने के पक्ष में है।

