हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में बने टोल प्लाजा पर देर रात एम्बुलेंस ने टोल प्लाजा कर्मचारी को उड़ा दिया। जानबूझकर मारी गई टक्कर से टोल प्लाजा कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए निजी हॉस्पिटल लेकर जाया गया, हालत गंभीर देखते हुए घायल कर्मचारी को हायर सेंटर रैफर कर दिया गया। कर्मचारी को एम्बुलेंस द्वारा टक्कर मारने का पूरा मामला वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
बीती रात रुड़की की ओर से एक एबुलेंस तेज गति से टोल प्लाजा पर हरिद्वार की ओर जाने के लिए आई एम्बुलेंस के सायरन की आवाज सुनकर कर्मचारी जितेंद्र कुमार बैरियर को हटाने के लिए भागा लेकिन तब तक तेज गति से आ रही एम्बुलेंस ने कर्मचारी सहित बैरियर को अपनी चपेट में ले लिया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कर्मचारी को एंबुलेंस अपने साथ काफी दूर तक घसीट कर ले गई। इस मामले में एंबुलेंस चालक की लापरवाही सामने आई है, जो टोल प्लाजा पर काफी तेज गति से एंबुलेंस चलाता हुआ टोल प्लाजा के कर्मचारी को टक्कर मार कर चला गया।

