हरिद्वार – डासना पीठाधीश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती महाराज पर यूपी के जौनपुर के कुछ युवकों द्वारा अभद्र टिप्पणी की हिंदूवादी नेताओ ने कड़ी निंदा की है। हरिद्वार में श्री अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने तीखी प्रक्रिया देते हुए कहा कि सनातन धर्म के साधु संतों पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालो को बिल्कुल भी बख्शा नही जाएगा। भगवा उनकी आन बान और शान है लेकिन जौनपुर के कुछ लोग भगवे को बदनाम करने की साजिश रच रहे है। भगवे पर उंगली उठाने वाले वो बर्दास्त नही करेंगे। यदि किसी को एक संत पर टिप्पणी करनी है तो सामने आकर करे।
वही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वो भगवे के साथ जीना जानते है मरना जानते है।

