दिल्ली – कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ में संतों से प्रतिकात्मक कुंभ रखने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मानव जीवन बचाना सबसे बड़ा पूण्य है। कुंभ में आये संत प्रशासन का सहयोग करें, इससे कोरोना से लड़ने में मिलेगी ताकत।

प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्व अवधेशानंद गिरी से फ़ोन पर बात करके कुंभ को प्रतिकात्मक रखने की अपील की है, आचार्य महामंडलेश्व अवधेशानंद गिरी ने भी सोशल मीडिया एकाउंट से संतों से कोरोना के नियमों का पालन करने की अपील की है।

गौरतलब है कि कुंभ आये सैकड़ों साधु संत कोरोना की चपेट में आ गए हैं और कोरोना संक्रमण हरिद्वार में तेज़ी से फैल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *