आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज, जूना अखाड़ा

हरिद्वार – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतीकात्मक कुम्भ की अपील के बाद जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने भी उनकी अपील का समर्थन किया है। कनखल स्थित हरिहर आश्रम में प्रेस वार्ता कर अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का फ़ोन आया। दोनो से उनकी कुम्भ मेले को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पीएम मोदी ने उनसे कुम्भ की सभी गतिविधियों की जानकारी ली। वही उन्होंने सभी साधु संतों की कुशलक्षेम भी जानी। अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि पीएम मोदी न सिर्फ एक अच्छे प्रशासक हैं बल्कि वो एक अच्छे उपासक भी है। पीएम की अपील पर उन्होंने भी अब कुम्भ मेले को प्रतीकात्मक रूप से आयोजित करने को स्वीकार किया है। हालांकि उन्होंने 27 अप्रैल को होने वाले बैरागी संतो के शाही स्नान को यथावत जारी रखने की बात भी कही। वही उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुम्भ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से न आने की अपील भी की और कहा कि अब श्रद्धालु केवल प्रतीकात्मक रूप से ही कुम्भ मेले में आये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *