इंदिरा हृदयेश, नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड

देहरादून – प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार फैल रहा है, प्रदेश के कई जिलें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण बढ़ने से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने राज्य की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल खड़े किए हैं, इंदिरा हृदयेश ने आरोप लगाया कि प्रदेश की जनता कोरोना जैसी महामारी का सामना कर रही है और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बिल्कुल चरमराई हुई हैं, मरीजों को हॉस्पिटलों में बेड और वेंटिलेटर नहीं मिल रहा है। प्रदेश सरकार के सारे दावे ध्वस्त हो चुके हैं। राज्य सरकार कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इलाज़ में विफल साबित हुई है। इंदिरा हृदयेश ने प्रदेश के लोगों से भी अपील की है कि कोविड से बचाव के लिए सब लोग नियमों का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *