देहरादून – देश के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। हरिद्वार में कुम्भ चल रहा है जिसके मद्देनज़र हज़ारों लोग दूसरे प्रदेशों से कुंभ में पहुंचे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने श्रद्धालुओं के साथ आम लोगो से भी कोविड नियमो का पालन करने की अपील लगातार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,29,205 लाख पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3012 नए मामले सामने आए हैं, सबसे ज्यादा 999 देहरादून, 796 हरिद्वार और 565 ऊधमसिंह नगर में सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 27 लोग कोरोना से जंग हार गए। जबकि अब तक प्रदेश में 1919 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं।

सरकार ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिय जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है, लेकिन फिर भी कई खास और आम लोग नियमों की अनदेखी लगातार करते रहे हैं, यही वजह है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए कई जगह नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन हालात दिनप्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं, आम लोगों के सहयोग के बिना कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकती है। अगर हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो उत्तराखंड में भी लॉक डाउन की स्थिति न बन जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *