हरिद्वार – निर्मोही, निर्वाणी और दिगम्बर तीनो अखाड़ों के साधु संतों ने राज्य सरकार से बैरागी कैम्प में अवैध अतिक्रमण हटाने और 12 साल तक इस भूमि की देखभाल करने की माँग की है। कुम्भ मेला आईजी संजय गुंज्याल के सामने भी साधु संतों ने अपनी माँग को रखा है। दिगम्बर अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत कृष्णदास और निर्वाणी अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत धर्मदास का कहना है कि हर 12 साल बाद हरिद्वार में महाकुंभ मेले का आयोजन होता है। सालो से गँगा किनारे बैरागी कैम्प में ही उनके शिविर लगते आये है। लेकिन इस क्षेत्र में अतिक्रमण होने से जमीन का क्षेत्रफल कम होता जा रहा है इसलिए उनकी सरकार और मेला प्रशासन से माँग है कि यहाँ अतिक्रमण रोकने के लिए कोई ठोस नीति बनाई जाए। वही बैरागी संतो की इस मांग को जायज बताते हुए आईजी संजय गुंज्याल ने कहा कि उनके द्वारा बैरागी कैम्प क्षेत्र की ड्रोन कैमरे से वीडियो ग्राफी कराई जाएगी। इस रिकॉर्ड को सरकार को भी भेजा जाएगा। इसके अलावा एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा जिसमे मेला प्रशासन, जिला प्रशासन और तीनो बैरागी अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कमेटी का प्रयास रहेगा कि किसी भी हालत में बैरागी कैम्प में अतिक्रमण न हो।
गौरतलब है कि 27 अप्रैल को हरिद्वार महाकुंभ मेले का अंतिम शाही स्नान होना है। इस शाही स्नान में केवल बैरागी संतो के तीन अखाड़े ही मुख्य रूप से शाही स्नान करेंगे। हरिद्वार के बैरागी कैम्प में बैरागी संतो की छावनियों में कुम्भ गतिविधयां जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *