हरिद्वार – उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। पिछले 24 घंटे में 3998 नए मामले सामने आए है वही पिछले 24 घंटे में ही प्रदेश में 19 लोगो की कोरोना से मौत हो गई। सरकार के हाथ पाँव फुले है। कोरोना की चैन को तोड़ने के लिए रोज नए नए आदेश सरकार की तरफ से जारी किए जा रहे है। सरकार ने पूरे प्रदेश में रविवार को एक दिन का कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। रात्रि कर्फ्यू भी जारी है। लेकिन सरकारी कार्यालयो में काम करने वाले कर्मचारियों में कोरोना के मामले बढ़ रहे है। इसी बीच सरकार ने एक आदेश और जारी किया है। इस आदेश के अनुसार अब 23, 24 और 25 अप्रैल को प्रदेश के सभी कार्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। तीन दिनों में सभी कार्यालयों में सेनिटाईजेशन कराया जाएगा। हालांकि इन 3 दिनों में अति आवश्यक कार्य वाले विभाग खुले रहेंगे।
गौरतलब है कि सरकार कोरोना की चेन तोड़ने के लिए रोजाना नए नए आदेश जारी कर रही है, मगर जो आंकड़े निकल कर सामने आ रहे हैं वह हैरान कर देने वाले हैं। पिछले दो दिनों मे लगभग 8000 कोरोना के नए मामले आने से हड़कंप मचा हुआ है वही बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हुई है।
प्रदेश में लगातार मामलों को बढ़ते देेेख सरकार लोगों को समझाने के साथ ही सख्ती भी कर रही है लेकिन हालात फिर भी खराब हो रहे हैं सरकार हर तरह से हर सम्भव प्रयास कर रही है, लेकिन माामले बढ़ रहे हैैं। लोगों को भी अपनी ज़िमेदारी समझनी होगी, मास्क और दो गज की दूरी का अगर पालन नहीं हुए तो संक्रमण नहीं रुक सकता है, कोरोना का यही आलम रहा तो सरकार को मजबूरन बड़े और कड़े निर्णय भी लेने पड़ सकते है। हालात नही सुधरे तो उत्तराखंड में भी कंप्लीट लॉक डाउन लगाया जा सकता है।

