बाबा रामदेव, योगगुरु

हरिद्वार – पिछले कुछ दिनों से बाबा रामदेव की पतंजलि योगपीठ, योग ग्राम और आचार्यकुलम में कोरोना फैलने की खबर सामने आ रही है। योग गुरु बाबा रामदेव ने मीडिया के सामने आकर इन सभी खबरों को अफवाह बताया। बाबा रामदेव ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से एक बहुत बड़ा झूठ प्रायोजित तरीके से चलाने की कोशिश की जा रही है कि पतंजलि में कोरोना फैला है। इस झूठ का वो पर्दाफाश करते हैं। पतंजलि योगपीठ, योग ग्राम और आचार्यकुलम में एक भी मरीज कोरोना का नहीं है। रोजाना उनके इन संस्थानों में 200 से ढाई सौ नए एडमिशन, लगभग 50 रोगी इलाज करवाने के लिए आते हैं। अपने संस्थानों में प्रवेश करने से पहले इन सभी लोगों का कोरोना टेस्ट करवाया जाता है। जिसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है उनको कोरेंटिन कर इलाज किया जाता है। यह अफवाह है कि पतंजलि में कोरोना है। इस महामारी में बिना टेस्ट के वह पतंजलि के किसी संस्थान में किसी भी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं देते हैं। कोरोना के लिए पतंजलि योगपीठ फेस टू में जांच केंद्र बनाया गया है। यह 100% झूठ अफवाह है कि और पतंजलि में करोना है। बल्कि वह पूरे देश का और दुनिया का कोरोना ठीक करते हैं। इसके साथ ही बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार कोरोनावायरस को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है और उन्हें उम्मीद है कि देश से जल्द ही कोरोनावायरस का अंत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *