चमोली – मलारी सुमना में ग्लेशियर के टूटने की सूचना मिलते ही सरकार प्रशासन अलर्ट हो गया है। सूचना के अनुसार ग्लेशियर टूटने से क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क टूटने की खबर है। ग्लेशियर टूटने से मोबाइल व टेलीफोन बाधित होने की सूचना प्राप्त हुई है। अभी तक नुकसान को लेकर कोई सूचना नहीं मिल सकी है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ग्लेशियर टूटने को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन और बीआरओ के संपर्क में हैं मुख्यमंत्री। तीरथ सिंह रावत ने एनटीपीसी और अन्य परियोजनाओं के काम को रोकने को कहा है ताकि किसी तरह की कोई अनहोनी न हो। सीएम ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *