देहरादून – सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना का गृहमंत्री ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश को हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि ग्लेशियर टूटने से इस क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय से टूटने की सूचना है। हालांकि ग्लेशियर टूटने से अभी तक जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल एकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए लिखा है कि गृहमंत्री ने आईटीबीपी को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है। तीरथ सिंह रावत ने गृहमंत्री अमित शाह के तत्परता के लिये उन्हें प्रदेशवासियों की ओर से आभार वक़्त किया है।

