हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। जहाँ पिछले साल संक्रमण की दर लगभग 5 प्रतिशत थी तो वही अब ये बढ़कर 16 प्रतिशत तक पहुँच गई है। कुम्भ स्वास्थ्य मेलाधिकारी अर्जुन सिंह सेंगर ने दावा किया है कि हरिद्वार में कोरोना को लेकर उनकी पूरी तैयारी है। मरीजों को होम आइसोलेशन में रखने की पूरी व्यवस्था है। सरकार विचार कर रही है कि 27 अप्रैल के स्नान के बाद कुम्भ मेले के लिए बने सभी हॉस्पिटल को उपयोग में लिया जाए। वही उन्होंने ये भी बताया कि हरिद्वार में ऑक्सिजन, कोरोना की दवाएं इत्यादि की कोई कमी नही है। देहरादून में भी इतने मामले बढ़ गए है कि वहां हॉस्पिटल फूल हो गए है। वहाँ से यहां मरीज रेफेर किये जा सकते है। इसलिए यहाँ बने बाबा बर्फानी हॉस्पिटल में भर्ती जिन मरीजो की तबियत ठीक है उन्हें होम आइसोलेशन में शिफ्ट किया जा रहा है। ताकि अन्य बाहर से आने वाले मरीजों के लिए जगह खाली हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *