देहरादून – देश के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार तेज़ी से फैल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के तमाम अपील और प्रयासों के बावजूद संक्रमण लगातार बढ़ रहा है।

गौरतलब है कि प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 1,47,433 लाख पहुंच चुका है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5084 नए मामले सामने आए हैं, सबसे ज्यादा 1736 देहरादून, 958 हरिद्वार और 378 ऊधमसिंह नगर में सामने आए हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 81 लोग कोरोना से जंग हार गए। जबकि अब तक प्रदेश में 2102 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं।

सरकार ने सभी लोगों से कोरोना से बचाव के लिय जारी गाइड लाइन का पालन करने की अपील की है, लेकिन फिर भी कई खास और आम लोग नियमों की अनदेखी लगातार करते रहे हैं, यही वजह है कि बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में नाईट कर्फ्यू लगाया गया है। लेकिन हालात दिनप्रतिदिन बिगड़ते जा रहे हैं, आम लोगों के सहयोग के बिना कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकती है। अगर हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो उत्तराखंड में भी लॉक डाउन की स्थिति न बन जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *