हरिद्वार – हरिद्वार में कुंभ मेले के आखरी स्नान सम्पन्न होते ही जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने 3 मई तक कोविड कर्फ्यू लगा दिया है। प्रदेश में संक्रमण तेज़ी से अपना पैर पसार रहा है। प्रदेश के चार जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंहनगर में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। हरिद्वार के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में यह आदेश लागू होगा। कोविड कर्फ्यू में सिर्फ एसेंशियल सेवाओं को छूट रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *