देहरादून – पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट तीनों ही कामों में फेल साबित हुई है। टेस्टिंग सेंटरों पर लंबी-लंबी कतारें लगी हैं, अस्पतालों में बेड की कमी है, जरूरत मंदों को आईसीयू बैड उपलब्ध नहीं है। कई जगहों पर ऑक्सीजन की किल्लत है, लोगों को दवाईयां भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है जो चिंता का विषय है।

