लखनऊ – सीनियर आईएएस डॉक्टर दीपक त्रिवेदी की गुरुवार को कोरोना से मौत हो गयी। दीपक त्रिवेदी यूपी आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष थे। डॉक्टर त्रिवेदी कोरोना के इलाज के लिए एसजीपीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टर त्रिवेदी के निधन की सूचना प्राप्त होते ही अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गयी। डॉ दीपक त्रिवेदी वर्तमान में राजस्व परिषद के चेयरमैन के पद पर तैनात थे। डॉक्टर त्रिवेदी के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि डॉक्टर त्रिवेदी इसी महीने के 30 अप्रैल 2021 को सेवानिवृत्त होने वाले थे। रिटायरमेंट से एक दिन पहले उनकी मौत हो गयी।

