देहरादून – कोरोना काल में बीजेपी के 13 जनपदों में स्थापित कंट्रोल रूम लगातार सेवा कार्य को गति देने में जुटे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि अब तक कुल 1820 समस्याओं को सुना गया। जिनमें से 1320 समस्याओं का समाधान किया जा चुका हैं। पार्टी जल्द ही बड़े स्तर पर ​चिकित्सकों का पैनल तैयार करेगी ताकि मरीजों की समस्याओं को घर बैठे निदान किया जा सके। मदन कौशिक ने कहा कि अन्य राजनीतिक दलों को भी इस संकट काल में राजनीतिक सोच से अलग सामाजिक कार्य के माध्यम से जनता को सहयोग करें। यह समय मिलकर लोगों की समस्याओं का निदान करने का है।

मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में फिलहाल ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। सरकार एक के बाद एक निर्णय कोरोना संबंधित ले रही है। कार्यकर्ता सरकार के निर्णय को जनता के बीच में लाभ पहुंचाने के लिए लगे हुए है। हर क्षेत्र में इसका प्रबंधन किया जा रहा है। हम सब अपना बूथ कोरोना मुक्त करने के अभियान में लगे हुए है। वैक्सीनेशन के साथ-साथ सैनिटाइजर तथा मास्क वितरण कार्य का प्रबंध किया जा रहा है। कोरोना काल के अनुसार जिस सामग्री की आवश्यक्ता है उसे भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसी संदर्भ में पार्टी की ओर से चिकित्सकों का एक पैनल बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह चिकित्सक रोगियों से दूरभाष पर सम्पर्क कर उनकी स्थिति के अनुसार उन्हें उपचार से जुड़े निदान सुझाएंगे।

मदन कौशिक ने कहा कि संकट के समय राजनीति नहीं सेवा भावना की आवश्यक्ता है। हमारे मुख्यमंत्री ने इससे पहले सभी दलों से राय लेकर उनके सकारात्मक सुझाव का अमलीजामा दिया। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर संकट काल में लोगों की समस्याओं में जुटने की आवश्यक्ता है ताकि भ्रम की स्थिति न फैले और लोगों के सामने आए संकट का समाधान किया जा सके।
पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, प्रवक्ता बिनोद सुयाल, कार्यालय प्रभारी कौस्तुभानंद जोशी, शेखर वर्मा समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *