हरिद्वार – उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम तीरथ सिंह रावत आज दोपहर 12:00 बजे सोशल मीडिया पर लाइव रहे। उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए उनकी सरकार द्वारा किए जा रहे कामों को बताया। करीब 10 मिनट के संबोधन में सीएम तीरथ ने कहा कि वो लगातार केंद्र सरकार के संपर्क में है। उनकी सरकार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीज़ों के उपचार के लिए ऑक्सीजन, एंबुलेंस और दवाई आदि मूलभत आवश्यकताओं को पूरा किया जाए। सीएम ने कहा कि इसी क्रम में 132 एम्बुलेंस वाहन नए चलाये गए हैं।

मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता से कोरोना संक्रमण को न छुपाने की अपील की और कहा कि लोग कोरोना गाइडलाईन का पालन करें। अफवाहों से दूर रहे। रेमडेसीवीर की खेप अन्य प्रदेशों से मंगाई जा रही है। मंत्रियों को प्रत्येक जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर विधायक कोरोना की रोकथाम के लिए एक करोड़ की निधि देंगे। अधिकारी जनता के साथ बेहतर सम्बन्ध बनाये। उन्होंने नर सेवा नारायण सेवा में लगे कोरोना योद्धाओ का आभार व्यक्त किया और सफाई कर्मियों, डॉक्टर, पुलिस इत्यादि का सम्मान करने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अधिकारियो के संपर्क में है और अस्पतालों का खुद जायजा कर समीक्षा कर रहे है। जो भी सुझाव उन्हें दिए जा रहे है उन पर तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। राज्य के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा उनका परम धर्म है। इसलिए कोरोना से बचने के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। पर्यटको की सुरक्षा के लिए चारधाम यात्रा को अग्रिम आदेश तक स्थगित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *