aहरिद्वार – लालढांग के वन विभाग में मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार और प्रभागीय वनाधिकारी कोटद्वार को निर्देशित करते हुए कहा कि रसूलपुर गांव की कई बीघा खेती की फसल रवासन नदी से जाने वाले पानी पर ही निर्भर रहती है। पिछले करीब दो-तीन साल से किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लिहाजा उन्होंने अधिकारियों को रवासन नदी में बांध बनाकर पानी को पूरे गांव में चढ़ाने को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र राजाजी टाइगर रिजर्व से सटा हुआ है। लिहाजा यहां रहने वाले को विभाग एवं पार्क प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े।


इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार नीरज शर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी कोटद्वार दीपक सिंह, मंडल अध्यक्ष लालढांग आलोक द्विवेदी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष लालढांग कुलदीप चौधरी, राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट प्रभारी प्रमोद ध्यानी, लालढांग रेंजर बिन्दरपाल, प्रभारी थानाध्यक्ष श्यामपुर रघुवीर सिंह रावत, श्रेष्ठ कुमार चौहान, विनोद जोशी, दिनेश बडोला, सुरेंद्र रावत उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *