

देहरादून – देश के 5 राज्यों के चुनाव परिणाम के साथ ही आज उत्तराखंड के सल्ट विधानसभा उपचुनाव के परिणाम भी सामने आए। बीजेपी के विधायक सुरेन्द्र जीना की कोरोना से निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। बीजेपी ने इस सीट पर अपने पूर्व विधायक सुरेन्द्र जीना के भाई महेश जीना को चुनाव में उतारा था जबकि कांग्रेस ने गंगा पंचोली को सल्ट से अपना उम्मीदवार बनाया था। आज आये परिणाम में बीजेपी प्रतियासी महेश जीना को 21874 तो गंगा पंचोली को 17177 वोट प्राप्त हुई। 4697 वोटों से बीजेपी ने कांग्रेस को मात दी है। कोरोना संकट के बीच सल्ट में बीजेपी को मिली जीत से बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी काफी खुश हैं। सुनील सैनी प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने जीत श्रेय प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और पार्टी कार्यकर्ताओं को दी है। उन्होंने जीत के लिए सभी को बधाई और सुभकामनाएँ दी। सुनील सैनी ने कहा, प्रदेश के विकास के लिए किये जा रहे कार्य और कोरोना के खिलाफ मज़बूती से लड़ रही सरकार को जनता का आशीर्वाद मिला है।
सुनील सैनी ने कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश के विकास के लिए काम कर रही है। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार अस्पतालों में बैड बढ़ाने के साथ, नए कोविड सेंटर तैयार करने में जुटी है। कोरोना मरीज़ों के इलाज में कारगर दवाईयां, रेंडीसीवीर इंजेक्शन, ऑक्सीजन इत्यादि जैसी जरूरी संसाधनों को बढ़ाने में जुटी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री खुद प्रदेश के सारे जनपदों के अधिकारियों के संपर्क में लगातार रह रहे हैं, प्रदेश के मंत्री, विधायक और पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन रात लोगों की सेवा में जुटे हैं, सुनील सैनी ने कहा कि सरकार और स्थानीय प्रशासन कोरोना माहमारी पर नियंत्रण के लिए दिन रात काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनको भरोसा है कि कोरोना के खिलाफ यह जंग प्रदेशवासियों के सहयोग से जल्दी जीतेंगे।

