हरिद्वार – गर्मियों का मौसम आते ही पहाड़ियों पर आग लगने का सिलसिला शुरू हो जाता है। धर्म नगरी हरिद्वार में भी शिवालिक पर्वत से जुड़ी कई पहाड़ियां है। कई दिनों से इन पहाड़ियों पर अलग-अलग दिशा में आग लगती दिखाई दे रही है। हरिद्वार स्थित चंडी मंदिर के पास जंगलों में लगी भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण है कि दूर शहर से साफ दिखाई दे रही है। इस पहाड़ी पर रह रहकर आग लग रही है। आग मंदिर परिसर से सटे जंगल तक पहुँच गई। कई लोगो ने इस घटना को कैमरे में कैद कर लिया। आग से भारी वन संपदा और जंगली जीवों के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि अभी नुकसान का आंकलन नही किया गया है।
वन विभाग की कई टीमें मौके पर मौजुद है और आग को बुझाने का प्रयास कर रही है। हरिद्वार के डीएफओ नीरज कुमार खुद भी मौके पर ही मौजूद है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। फिलहाल टीम द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

