देहरादून – कोरोना काल में जहां मुनाफाखोरी के चक्कर में दवाईयां, इंजेक्शन की कालाबाज़ारी करके कोरोना मरीज़ों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। तो वहीं कुछ लोग इस संकट की घड़ी में देवदूत की रूप में काम कर रहे हैं। रायवाला पुलिस ने मानवता की मिशाल पेश की है, दरसअल क्षेत्र में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई थी, लेकिन मृतक के माता पिता बुजुर्ग होने के कारण दिल्ली से नही पहुँच पाए। परिजनों के ना आने की सूचना मिलने पर मृतक का कोवीड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रायवाला पुलिस ने अंतिम संस्कार किया। रायवाला के उमा विहार कॉलोनी में 46 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची थी। रायवाला पुलिस ने लोगों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके। हेल्पलाइन नंबर है -7217541153

