देहरादून – कोरोना संकट में डॉक्टर्स देवदूत बन कर काम कर रहे हैं तो पुलिस कर्मी अपनी परवाह किए बिना दिन रात सड़कों पर मुस्तैद हैं ताकि कोरोना के खिलाफ यह लड़ाई कहीं कमज़ोर न पड़े। वहीं पुलिस अब कोरोना मरीजों की जान बचाने के लिए पुलिस ने प्लाज्मा दान का सराहनीय कदम उठाया है। करीब 50 पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने प्लाज्मा दान करने की इच्छा जताई थी।

स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस लाइन में पुलिस के जवानों में एन्टी बॉडी टेस्ट किये जिन पुलिस जवनो की एंटीबॉडी टेस्ट पॉजिटिव आएगा उनका डेटा तैयार कर आने वाले दिनों में जरूरतमंद कोविड पॉजिटिव मरीज़ों को प्लाज्मा डोनेट किया जाएगा।

देहरादून एसएसपी योगेंद्र यादव ने कहा कि अधिकारियों, कर्मचारियों को कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निवर्हन करने को कहा गया है ताकि संक्रमण से बचाव हो सके। वहीं कोरोना मरीज़ों की सहायता के लिए स्वेच्छा से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *