हरिद्वार – हरिद्वार की कनखल थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की है। जगजीतपुर क्षेत्र में कोरोना कर्फ्यू की आड़ में चोरी छिपे अवैध खनन कर रही 5 ट्रैक्टर ट्रॉली सीज की है। जगजीतपुर चौकी पुलिस को सूचना मिली कि चौकी जगजीतपुर क्षेत्र के ग्राम जियापोटा, पंजनहेड़ी से चोरी छिपे रेत, बजरी से भरकर टैक्टर ट्राली जा रहे है। सभी को रोक कर चेक किया गया तो 03 ट्रेक्टर चालक के पास खनन से संबंधित कोई भी कागजात नही मिल पाए तथा 02 टैक्टर ट्राली पर मानकों से अधिक खनन सामग्री भरी हुई थी। पुलिस ने सभी ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर ही सीज कर दी। जगजीतपुर चौकी प्रभारी सत्येंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मौके पर 03 ट्रेक्टर टोलियों द्वारा अवैध रूप से खनन करते हुए पाया गया है। सभी ट्रैक्टर ट्रॉली सीज कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *