हरिद्वार – कोरोना महामारी के कारण पहले कुंभ मेले को प्रतीकात्मक Pऔर अब चार धाम यात्रा को स्थगित करने से हरिद्वार का व्यापार ठप हो गया है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पर इसका सीधा असर हुआ है। हरिद्वार के व्यापारियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है। निराश व्यापारियों ने अपर रोड़ बाजार में हाथ में कटोरा लेकर भीख मांग कर अपना विरोध व्यक्त किया। नाराज व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय से हरिद्वार का व्यापार चौपट पड़ा हुआ है। सरकार को व्यापारी वर्ग का ख्याल करते हुए विशेष पैकेज देना चाहिए।

व्यापारी नेता संजय त्रिवाल ने कहा कि जिस तरह से दूसरे राज्यों में चुनावों के दौरान पार्टियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थी उसी तरह लॉकडाउन और कर्फ्यू से प्रभावित लोगों की जीविका के बारे में भी इन पार्टियों की सरकार को सोचना चाहिए। अगर हालात ऐसे ही बनी रहे तो हरिद्वार के व्यापारियों को सड़कों पर भीख मांगने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।


वही व्यापारी सागर ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले कुंभ मेले को सांकेतिक रुप से किया गया और अब चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया इससे हरिद्वार का व्यापार ठप पड़ा है। इसको लेकर व्यापारियों में आक्रोश उत्पन्न हो रहा है। व्यापारियों द्वारा भीख मांग कर राज्य सरकार का विरोध किया गया। वही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह उग्र प्रदर5 करने को मजबूर हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *