हरिद्वार – उत्तराखंड युवा आर्मी एकता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा की देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है। प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। जिससे प्रदेश में डाक्टरो, हॉस्पिटल की व्यवस्था भी डगमगा गईं है। हॉस्पिटल मे लोगो को बेड, बेंटिलेटर, ऑक्सीजन की कमी देखने को मिल रही है। राज्य मे ऑक्सीजन सलेंडर के लिए भी लोगो को भटकना पढ़ रहा है। प्रेम शर्मा ने कहा राज्य सरकार को राज्य मे जितनी भी इंडस्ट्रीज है सभी कम्पनियो मे रखे हुए ऑक्सीजन सलेंडर लेकर प्रदेश के लोगों के उपयोग में इसको लाना चाहिए। जिनसे ऑक्सीजन की कमी को पूरी की जा सके। प्रदेश सचिव सुहेल आलम ने कहा, हम सभी को मिलकर युद्ध स्थर पर कोरोना जैसी बीमारी से लड़ना होगा, साथ ही पुलिस प्रसासन, डाक्टरो और राज्य सरकार को हम सभी को सहयोग करना होगा और कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते हुए कोरोना को हराना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *