हरिद्वार – हरिद्वार में महाकुंभ 2021 मेले का सकुशल समापन हो गया है। मेले के सकुशल समापन होने पर बैरागी संतो ने कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत और आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल का भव्य स्वागत किया। इसके साथ ही तीनों बैरागी अखाड़ों से जुड़े संतो ने बैरागी कैम्प में अतिक्रमण को रोकने की माँग भी दोनो अधिकारियों से की। संतो ने कहा कि अतिक्रमण को रोकने के लिए कोई स्थायी कमेटी बनाई जाए।

इस दौरान मेला अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि हरिद्वार के बैरागी कैंप में मात्र 10 दिनों में ही बैरागी संतो की सभी व्यवस्थाएं की गई। इसके लिए मेला प्रशासन के अधिकारीयो का काम सराहनीय है। 10 दिनों में व्यवस्था करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती थी लेकिन इतने कम समय में भी मेला प्रशासन ने यह काम कर दिखाया। दीपक रावत ने संतों की मांग पर बैरागी कैंप में अतिक्रमण रोकने के लिए स्थाई कमेटी का प्रावधान सरकार को भेजने की बात भी कही। वही आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल ने कहा कि कुंभ मेले के समापन पर जो कार्यक्रम किया गया वह एक परंपरा का हिस्सा है। कुंभ मेले के सकुशल और निर्विघ्नं समापन के लिए मेला प्रशासन पुलिस प्रशासन के साथ ही अन्य समाजसेवी संस्थाओं ने भी मिलकर काम किया है इसके लिए सभी का काम सराहनीय है।


कार्यक्रम में दिगंबर अखाड़े के अध्यक्ष महंत धर्मदास, निर्मोही अखाड़े के अध्यक्ष महंत राजेंद्र दास और निर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महेंद्र कृष्णदास समेत कई साधु संत भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *