हरिद्वार – धर्म की हरिद्वार में एक बार फिर से कोरोना की वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो गया है। ज्वालापुर के पांडेवाला स्थित श्री रघुनाथ मंदिर पर चल रहे कोरोना वैक्सीन टीकाकरण कैम्प के पाँचवें दिन टीकाकरण अभियान जारी रहा। श्री धड़ा पंचायत फिराहेडियान, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पार्षद कलावती नेगी व पार्षद प्रतिनिधि आनन्द सिंह नेगी के सहयोग से चल रहें टीकाकरण कैम्प में अब तक पाँच दिनों में 370 लोगों को वैक्सीन का लाभ मिल चुका है। आज भी सुचारु रूप से 105 लोगों का टीकाकरण किया गया। तीर्थ पुरोहित सौरभ सिखौला ने कहा कि जागरूकता से ही टीकाकरण अभियान सफल हो पाएगा। टीका लगवाने आने वाले सभी लोग कोरोना नियमों का पालन करें। डबल मास्क लगा कर आएँ व उचित दूरी बनाएँ रखें। टीकाकरण सुचारू रूप से चले इसमें सभी का सहयोग प्रार्थनीय है कल 5 अप्रेल 2021 को भी टीकाकरण कैम्प प्रात: 10:00 बजे से प्रारंभ होगा।

