रुड़की (हरिद्वार) – कोरोना मरीज़ों के लिए तमाम व्यवस्थाओं के दावों के बीच रूड़की के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ऑक्सीजन के अभाव में 5 कोविड मरीज़ों की मौत की सूचना से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया। ऑक्सीजन ना मिलने की वजह से मौत की ख़बर ने मानों प्रदेश में कोरोना के खिलाफ तैयारियों को धराशाही कर दिया। रूड़की के निजी अस्पताल विनय विशाल में सोमवार देर रात की घटना है, बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की अस्पताल में कमी 5 मरीजों ने दम तोड़ने की वजह बनी।
स्थानीय प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी सी0 रविशंकर ने मजिस्ट्रीय जांच का आदेश देते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। घटना की वजह जानने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संयुक्त चिकित्सालय, रूड़की द्वारा दो डॉक्टरों की टीम गठित की जाएगी तो 4 मई तक विनय विशाल हॉस्पिटल को ऑक्सीजन की सप्लाई का रोज का ऑडिट करेंगे, साथ यह भी पता लगाएंगे की रोज कितने कोविड मरीज़ अस्पताल में भर्ती हुए और मरीज़ों पर कितने ऑक्सीजन की खपत हुई। यह टीम ये भी देखेगी की ऑक्सीजन का कितना भंडारण रहा।
टीम पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड में जाकर जांच करेंगे। ऑक्सीजन खपत, आने जाने का पूरी जानकारी के साथ 3 दिन में अपनी रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की जो जांच अधिकारी हैं उनको सौपेंगे। जांच अधिकारी को 7 दिन में घटना की पूरी रिपोर्ट तथ्यों के साथ सौपेंने का आदेश दिया गया है।

