हरिद्वार – भारतीय जनता पार्टी के मंडल बहादराबाद द्वारा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा बीजेपी के कार्यकर्ताओं पर हमले का विरोध किया। बीजेपी ने इसे लोकतंत्र पर कुठाराघात बताया। जगजीतपुर स्थित अंबेडकर पार्क में जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान एवं मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा के नेतृत्व में सांकेतिक धरना देकर सिटी मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया गया।

जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह ने बताया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल में आम चुनाव के उपरांत जिस तरह से ममता बनर्जी सरकार एवं तृणमूल कांग्रेस के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा कानून को हाथ में लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के ऊपर पत्थरबाजी, आगजनी, घर एवं प्रतिष्ठानों पर लूटपाट, महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुराचार वं बीजेपी के कार्यालयो में तोड़फोड़, आगजनी की जा रही है वह लोकतांत्रिक व्यवस्था पर कुठाराघात ही नही अपितु लोकतांत्रिक मूल्यों की हत्या है।

चुनाव प्रक्रिया हमारे लोकतंत्र की शोभा है जिसके आधार पर सरकारें आती हैं और जाती हैं। लेकिन चुनाव जीतने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता आपे से बाहर हो गए हैं और प्रदेश की तृणमूल सरकार की नाक के नीचे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को जिस तरह निशाना बनाया जा रहा है वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण हैं पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार के संरक्षण में की जा रही हिंसा की भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

इस अवसर पर लव शर्मा जिला कार्यालय प्रभारी, संजय सिंह जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा, कमल प्रधान जिला महामंत्री किसान मोर्चा, अजय कुमार मंडल उपाध्यक्ष, पार्षद विकास कुमार, पार्षद विपिन शर्मा, गढ़वाल मंडल अल्पसंख्यक मोर्चा राव जमीर, अमित वालिया किसान मोर्चा मंडल महामंत्री, पंकज धीमान मंडल सोशल मीडिया प्रभारी, सुनील पाल, सनी जॉनी, नीरज चंचल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *