हरिद्वार – विधान सभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं पर हो रहे हमले और कार्यालयों पर हो रही आगजनी की घटनाओं को लेकर देशभर में भाजपा प्रदर्शन कर रही है। ज्वालापुर विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने अपने कैम्प कार्यालय पर धरना दिया और एसडीम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित कर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि ममता बनर्जी के इशारे पर यह सब हमले और आगजनी की घटनाएं हो रही है। भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर उनकी हत्या करवाई जा रही है। महिला कार्यकर्ताओं के साथ बलात्कार की घटनाएं घट रही है। ऐसी घटनाओं का पुरजोर विरोध करते है। वो महामहिम राष्ट्रपति से पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की माँग करते है।

