देहरादून – उत्तराखंड के धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी की पुत्री की का निधन हो गया है। सूचना के अनुसार 25 वर्षीय उनकी पुत्री की आकस्मिक तबीयत खराब होने पर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था, आज शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विधायक हरीश धामी की पुत्री देहरादून में ही रुकी थी। अचानक तबियत खराब होने पर दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभी फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
