देहरादून – उत्तराखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार तेज़ी से फैल है। तमाम शक्ति और प्रतिबंधों के बावजूद आंकड़े बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 9642 कोरोना से मामले सामने आए हैं तो वही 137 लोगों की मौत हो गई। प्रदेश और राज्य की स्थिति आप इस चार्ट से समझ सकते हैं –

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश और कई अन्य राज्यों संक्रमितों की संख्या हमेशा ज्यादा जरूर है लेकिन उत्तराखंड की जनसंख्या उन राज्यों से काफी कम है। ऐसे में यह आखडे निश्चित रूप से प्रदेश की चिंता बढ़ा रहे हैं। प्रदेश में अगर संक्रमण और मौतों के आंकड़े बढ़ते रहे तो प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमरा जाएगी। सरकार ने समय रहते स्थिति को नियंत्रित नहीं किया तो प्रदेश में हालात और खराब हो जाएंगे।


