देहरादून – उत्तराखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है। प्रदेश में संक्रमण जिस तेज़ी से फैल रहा है वह चिंतित करने वाला है। कोरोना कर्फ्यू और सख्त आदेश के बावजूद दिनप्रतिदिन बढ़ते आंकड़े सरकार और स्थानीय प्रशासन की चिंताएं बढ़ा रही हैं। प्रदेश के तमाम जिलों की स्थिति इस प्रकार है।

प्रदेश में अब तक 238383 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके है। जबकि 3548 लोग कोरोना से जंग हार गए है।


