लखनऊ – पूरी दुनिया समेत भारत इस वक़्त कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौर से गुजर रहा है। आम आदमी ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाईयां और वैक्सीन के अभाव में दम तोड़ रहा। देश के लगभग सभी राज्यों से आई ऐसी तस्वीर देख कर हर कोई इस महामारी से डरा हुआ है। कोरोना की वजह से लगे कर्फ्यू और लॉक डाउन की वजह से लाखों लोगों के सामने दो वक्त की रोटी का संकट पैदा हो गया है। हर कोई इस जुगत में है कि वह किसी भी तरह संक्रमण से बचा रहा। लेकिन इस संकट की घड़ी में भी रईसजादे अपने पैसे की हनक में पागल हुए जा रहे हैं।

लखनऊ के एक रईसजादे ने थाईलैंड से कॉलगर्ल लखनऊ बुला ली। वयापारी के सुपुत्र ने 7 लाख रुपये देकर इस युवती को लखनऊ बुलवाया। लेकिन आने के कुछ दिन बाद ही ये कोरोना से संक्रमित हो गई, जिसके बाद युवक ने थाईलैंड एंबेसी से संपर्क करके इसकी सूचना दी। एम्बेसी के प्रयासों के बाद इस युवती को राम मनोहर लोहिया में भर्ती करवा दिया गया, 3 मई को अस्पताल में ही इस युवती की कोरोना से मौत हो गई।

परिवार वालों से सम्पर्क ना होने की वजह से लखनऊ में थाई युवती का अंतिम संस्कार किया गया। युवती के लोकल गाइड की मौजूदगी में पुलिस ने अन्तिम संस्कार करवाया। बताया जा है कि राजस्थान के एजेंट के जरिए यह युवती लखनऊ आई थी। पुलिस घटना के बाद से राजस्थान के एजेंट और युवती के सम्पर्क में आए तमाम लोगों की तलाश में जुट गई है।

देश का हर व्यक्ति इस वक़्त कोरोना की वजह से किसी ना किसी रूप में परेशान और बेबस है। उनको यह समझ में नहीं आ रहा है कि कोरोना के इस दौर में अपने परिवार का भरण पोषण आखिर करें तो करें कैसे ! वहीं इस तरह के मामले निश्चित रूप से समाज को शर्मसार करने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *