मयूर सैनी की रिपोर्ट

हरिद्वार – मिशन हौसले की मुहिम के तहत इस वक़्त उत्तराखंड पुलिस देवदूत के रूप में काम कर रही है। रमेश निवासी नवोदय नगर द्वारा कंट्रोल रूम में सूचना दी गई कि उनकी माताजी कस्तूरी देवी जिनकी उम्र 72 वर्ष है की तबीयत खराब हो रही है, सांस लेने में उन्हें तकलीफ हो रही है व ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है। सूचना मिलने पर मिशन हौसले के तहत थानाध्यक्ष सिडकुल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की। ऑक्सीजन की व्यवस्था होते ही उन्होंने चौकी कोर्ट प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप रावत एवं चेतक में नियुक्त कां बृजेश व कां बलवंत से कॉलर रमेश के घर नवोदय नगर ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया गया, जिसके लिए उनके द्वारा हरिद्वार पुलिस को हार्दिक धन्यवाद कहा गया।

वैश्विक महामारी के बीच उत्तराखंड पुलिस का नया चेहरा सबके सामने आ रहा है, जो कभी भूखों को खाना खिलाते दिखती है, तो कहीं ज़िंदगी और मौत से जंग लड़ रहे लोगों को ऑक्सीजन मुहैया करा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *