हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण न सिर्फ तेज़ी से फैल रहा है बल्कि सैकड़ों लोगों की जान भी ले रहा है। प्रदेश में अब तक 2,38,383 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 3548 लोग कोरोना से अपनी जान गवा चुके हैं। सरकार और प्रशासन की शक्ति व कर्फ्यू के बावजूद हालात बिगड़ रहा। आम लोगों के सहयोग के बिना कोरोना से जंग नहीं जीती जा सकती है। प्रदेश में राज्यमंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आज हरिद्वार स्थित बेस चिकित्सालय का स्थलीय निरीक्षण किया, मरीज़ों की स्थिति और जरूरी संसाधनों के बारे में वहां मौजूद डॉक्टरों से जानकारी ली।

स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि किसी भी तरीके से कोरोना मरीज़ों के इलाज़ में दिक्कत न आये यह सुनिश्चित करना जरूरी है। सरकार हर संभव कदम उठा रही है जिससे संक्रमण की कड़ी को तोड़ा जा सके और संक्रमित मरीज़ों को बेहतर इलाज मिल सके।

प्रदेश में संक्रमण जिस गति से बढ़ रहा है इसको तोड़ना जरूरी है। संक्रमण की कड़ी को नहीं तोड़ा गया तो आने वाले समय मे कोरोना मरीज़ों को इलाज़ में काफी दिक्कत आ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *