ज्वालापुर, संवाददाता

हरिद्वार – कोरोना संकट के बीच हर कई चाहता है की कोविड मरीज़ों को बेहतर इलाज मिले। ज्वालापुर से बीजेपी विधायक सुरेश राठौड़ के तत्वाधान में सिडकुल सेक्टर – 6 बीएसएनएल आफिस में 20 बीएड का कोविड अस्पताल प्रारंभ किया गया है। अस्पताल के सभी 20 बेडो पर मरीज़ों के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था होगी।


अस्पताल का उद्घाटन संयुक्त रूप से ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौड़, सीएमओ हरिद्वार एस0 के0 झा और बीएसएनएल के जीएम ए0 के0 गुप्ता ने किया। कोविड अस्पताल की देख रेख संयुज संस्था के अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, सेकेट्री अमित रघुराज, प्रताप सिंह और कोषाध्यक्ष मोनू देखरेख में चलेगा।

विधायक सुरेश राठौड़ ने बताया कि अगले 2 दिनों के भीतर एक चिकित्सालय बेड़पुर तिराहे पर, एक अस्पताल हद्दीपुर और एक चिकित्सालय बुग्गावाला में प्रारम्भ कर दिया जायेगा। सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड और एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सुरेश राठौर ने कहा कि अपने क्षेत्र की जनता के साथ इस भयंकर महामारी में वह हमेशा खड़े है और रहेंगे। विधायक सुरेश राठौर पूरे क्षेत्र पर नजर रखते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रयासो में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *